
Jai Ambe Gauri
॥ जय अम्बे गौरी ॥
श्री दुर्गा माता की आरती
जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी ।
तुमको निशदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी ।।
ॐ जय अम्बे गौरी
माँग सिंदूर विराजत, टीको मृगमद को ।
उज्ज्वल दोउ नैना, चंद्रबदन नीको ।।
ॐ जय अम्बे गौरी
कनक समान कलेवर, रक्ताम्बर राजत ।
रक्तपुष्प गल माला, कंठन पर राजत ।।
ॐ जय अम्बे गौरी
केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्परधारी ।
सुर नर मुनि जनसेवन, तिनके दुःखहारी ।।
ॐ जय अम्बे गौरी
कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती ।
कोटिक चंद्र दिवाकर, राजत सम ज्योति ।।
ॐ जय अम्बे गौरी
शुम्भ निशुम्भ बिडारे, महिषासुर घाती ।
धूम्र विलोचन नैना, निशिदिन मदमाती ।।
ॐ जय अम्बे गौरी
चौंसठ योगिनि मंगल गावैं, नृत्य करत भैरू ।
बाजत ताल मृदंग, और बाजत डरु ।।
ॐ जय अम्बे गौरी
भुजा चार अति शोभित, खड्ग खप्परधारी ।
मनवांछित फल पावत, सेवत नर-नारी ।।
ॐ जय अम्बे गौरी
कंचन थाल विराजत, अगर कपूर बाती ।
श्री मालकेतु में राजत, कोटि रतन ज्योति ।।
ॐ जय अम्बे गौरी
श्री अम्बे जी की आरती, जो कोई नर गावे ।
कहत शिवानंद स्वामी, सुख संपत्ति पावे ।।
ॐ जय अम्बे गौरी

॥ माँ दुर्गा ॥
जय अम्बे गौरी
Jai Ambe Gauri
Aarti of Maa Durga and Ambe, sung every day during Navratri.
Navratri




































