VedParampara

Vedic Pandit Booking

Bringing Vedic Traditions to Your Home...

Om Jai Shiv Omkara

All Aartis

॥ ॐ जय शिव ओंकारा ॥

॥ आरती श्री शिव जी की ॥

ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा।

ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी धारा॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

एकानन चतुरानन पंचानन राजे।

स्वामी पंचानन राजे।

हंसासन गरुड़ासन वृषवाहन साजे॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

दो भुज चार चतुर्भुज दस भुज ते सोहे।

स्वामी दस भुज ते सोहे।

तीनों रूप निरखता त्रिभुवन मन मोहे॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

अक्षमाला वनमाला मुण्डमाला धारी।

स्वामी मुण्डमाला धारी।

त्रिपुरारी कंसारी कर माला धारी॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे।

स्वामी बाघम्बर अंगे।

सनकादिक गरुड़ादिक भूतादिक संगे॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

कर के मध्य कमण्डलु चक्र त्रिशूल धर्ता।

स्वामी चक्र त्रिशूल धर्ता।

जगकर्ता जगहर्ता जगपालन कर्ता॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका।

स्वामी जानत अविवेका।

प्रणवाक्षर के मध्य ये तीनों एका॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

त्रिगुण स्वामी जी की आरती जो कोई नर गावे।

स्वामी जो कोई नर गावे।

कहत शिवानन्द स्वामी मनवांछित फल पावे॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

Lord Shiva aarti

॥ भगवान शिव ॥

ॐ जय शिव ओंकारा

Om Jai Shiv Omkara

The most popular aarti of Mahadev, sung on Mondays, during Sawan and on Mahashivratri.

Monday