
Jai Saraswati Mata
॥ जय सरस्वती माता ॥
श्री सरस्वती माता आरती
ॐ जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता ।
सदगुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता ॥
(जय सरस्वती माता...)
चन्द्रवदनि पद्मासिनि, द्युति मंगलकारी ।
सोहे शुभ हंस सवारी, अतुल तेजधारी ॥
(जय सरस्वती माता...)
बाएँ कर में वीणा धरे, दाएँ कर माला ।
शीश मुकुट मणि सोहे, गले मोतियन माला ॥
(जय सरस्वती माता...)
देवी शरण जो आए, उनका उद्धार किया ।
पैठी मंथरा दासी, रावण संहार किया ॥
(जय सरस्वती माता...)
विद्या ज्ञान प्रदायिनी, ज्ञान प्रकाश भरो ।
मोह, अज्ञान, तिमिर का जग से नाश करो ॥
(जय सरस्वती माता...)
धूप, दीप, फल, मेवा माँ स्वीकार करो ।
ज्ञानचक्षु दे माता, जग निस्तार करो ॥
(जय सरस्वती माता...)
माँ सरस्वती की आरती जो कोई जन गावें ।
हितकारी, सुखकारी, ज्ञान भक्ति पावें ॥
(जय सरस्वती माता...)
ॐ जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता ।
सदगुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता ॥
(जय सरस्वती माता...)

॥ माँ सरस्वती ॥
जय सरस्वती माता
Jai Saraswati Mata
Aarti of the goddess of knowledge and music, sung on Vasant Panchami and before studies.
Vasant Panchami




































