
Jai Jai Shani Dev Aarti
॥ जय जय शनि देव आरती ॥
जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी।
सूरज के पुत्र प्रभु छाया महतारी ॥
जय जय श्री शनिदेव...
श्याम अंक वक्र दृष्ट चतुर्भुज धारी।
नीलांबर धार नाथ गज की असवारी ॥
जय जय श्री शनिदेव...
क्रीट मुकुट शीश रजित दिपत है लिलारी।
मुक्तन की माला गले शोभित बलिहारी ॥
जय जय श्री शनिदेव...
मोदक मिष्ठान पान चढ़त हैं सुपारी।
लोहा तिल तेल उड़द महिषी अति प्यारी ॥
जय जय श्री शनिदेव...
देव दनुज ऋषि मुनि सुमरिन नर नारी।
विश्वनाथ धरत ध्यान शरण हैं तुम्हारी ॥
जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी...

॥ शनि देव ॥
जय जय शनि देव आरती
Jai Jai Shani Dev Aarti
Aarti of Shani Dev, sung on Saturdays to seek relief from Shani dosh.
Saturday




































