VedParampara

Vedic Pandit Booking

Bringing Vedic Traditions to Your Home...

Om Jai Surya Bhagwan

All Aartis

॥ ॐ जय सूर्य भगवान ॥

ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान।

जगत् के नेत्र स्वरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।

धरत सब ही तव ध्यान, ॐ जय सूर्य भगवान ॥

सारथी अरुण हैं प्रभु तुम, श्वेत कमलधारी।

तुम चार भुजाधारी।

अश्व हैं सात तुम्हारे, कोटि किरण पसारे।

तुम हो देव महान, ॐ जय सूर्य भगवान ॥

ऊषाकाल में जब तुम, उदयाचल आते।

सब तब दर्शन पाते।

जागता तब जग सारा, करे सब तब गुणगान।

ॐ जय सूर्य भगवान ॥

संध्या में भुवनेश्वर, अस्ताचल जाते।

गोधन तब घर आते।

हर घर हर आंगन में, हो तव महिमा गान।

ॐ जय सूर्य भगवान ॥

ऋषि मुनिवर भजते, आदित्य हृदय जपते।

इसकी है रचना न्यारी, दे नव जीवनदान।

ॐ जय सूर्य भगवान ॥

तुम जग के आधार, महिमा तव अपरम्पार।

भक्तों को अपने देते, बल बुद्धि और ज्ञान।

ॐ जय सूर्य भगवान ॥

भूचर जल चर खेचर, सब के हो प्राण तुम्हीं।

सब जीवों के प्राण तुम्हीं।

धर्म सभी तुम्हें माने, तुम ही सर्व शक्तिमान।

ॐ जय सूर्य भगवान ॥

पूजे दश दिक्पाल, तुम भुवनों के प्रतिपाल।

तुम शाश्वत अविनाशी, शुभकारी अंशुमान।

ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान।

Surya Dev aarti

॥ सूर्य देव ॥

ॐ जय सूर्य भगवान

Om Jai Surya Bhagwan

Aarti of Surya Dev, offered on Sundays and during Chhath Puja.

Sunday