VedParampara

Vedic Pandit Booking

Bringing Vedic Traditions to Your Home...

Jai Jai Tulsi Mata

All Aartis

॥ जय जय तुलसी माता ॥

जय जय तुलसी माता (प्रसिद्ध आरती)

जय जय तुलसी माता, मैय्या जय तुलसी माता ।

सब जग की सुख दाता, सबकी वर माता।।

सब योगों से ऊपर, सब रोगों से ऊपर।

रुज से रक्षा करके, सबकी भव त्राता।।

(मैय्या जय तुलसी माता)

बटु पुत्री है श्यामा, सुर बल्ली है ग्राम्या।

विष्णुप्रिय जो नर तुमको सेवे, सो नर तर जाता।।

हरि के शीश विराजत, त्रिभुवन से हो वंदित।

पतित जनों की तारिणी, तुम हो विख्याता।।

लेकर जन्म विजन में, आई दिव्य भवन में।

मानव लोक तुम्हीं से, सुख-संपति पाता।।

हरि को तुम अति प्यारी, श्याम वर्ण सुकुमारी।

प्रेम अजब है उनका, तुमसे कैसा नाता।।

हमारी विपद हरो तुम, कृपा करो माता।

जय जय तुलसी माता, मैय्या जय तुलसी माता।।

Tulsi Mata aarti

॥ तुलसी माता ॥

जय जय तुलसी माता

Jai Jai Tulsi Mata

Aarti performed before the Tulsi plant in the evening and on Tulsi Vivah.

Tulsi Vivah